इलाजरत सेना का जवान शहीद, पीछले महीने 21 मार्च को लगी थी गोली
सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर पंचायत के लेवाड़ी गांव निवासी वशिष्ठ साह के पुत्र एवं सेना के जवान विंकेश कुमार साह (20) कि मौत मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान हो गई।
घटना के संबंध में शहीद जवान के भाई एवं सेना के जवान पंकज कुमार साह ने बताया कि पीछले 21 मार्च को राजस्थान के महाजन फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान उन्हें एजीएल मशीन गन से गोली लगी थी जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।उनका इलाज चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल में चल रहा था।जवान कि मौत की सूचना मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे जैसे ही घर पर मिली कोहराम मच गया।स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।मां मीना देवी एवं दो छोटी बहनों ममता कुमारी एवं रिंकी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।दोनों बहने अपने भाई को याद करके रोते रोते बेहोश हो जा रही है।वहीं मां मीना देवी की आंखें अपने बेटे के वियोग में पथरा गई है।
छ भाई बहनों मे चौथे नंबर पर थे विंकेश
शहीद जवान विकेश छ भाई बहनो मे चौथे नंबर पर थे।सबसे बड़ी बहन रेणु देवी एवं एक भाई की शादी हो चुकी है।जबकि एक भाई पंकज कुमार साह आर्मी जवान है तथा सिक्किम मे चीन बार्डर पर डोकलाम मे तैनात है, फिलहाल वे छुट्टी पर घर आए हुए हैं।सबसे बड़े भाई पिता के साथ घर पर ही खेती बारी करते हैं।
2019 मे हुई थी बहाली
शहीद जवान विकेश काफी मिलनसार स्वभाव के थे।तथा गांव आने पर सभी से बड़े प्यार से बातचीत करते थे।वे जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा से बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र थे।उत्कर्मित उच्च विधालय ग्यासपुर से वर्ष 2016 मे मैट्रिक तथा माधव सिंह कालेज ताजपुर से वर्ष 2018 मे इंटरमीडिएट कि पढ़ाई की थी।
बहनों की शादी नहीं करा पाए विकेश
शहीद जवान के बड़े भाई व सेना के जवान पंकज कुमार साह ने बताया कि विकेश को हमेशा अपनी छोटी बहनो की शादी की चिंता रहती थी।वे हमेशा मम्मी पापा से कहते थे कि रिंकी और ममता की शादी अच्छे घर में करेंगे।स्वजनों को इस बात का मलाल है कि वे इसे पुरा नहीं कर सके।इसी बातो को याद करके बहने अपने आंखों के आंसू नहीं रोक पा रही हैं।


0 Comments