गौरव बिहार

सड़क दुर्घटना में एक की मौत तीन गंभीर रूप से हुए घायल

 सड़क हादसे मे घायल अधेड़ की मौत,



सिसवन 



सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को हिलावन बाबा के समीप आल्टो कार के धक्के से एक साईकिल सवार अधेड़ कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी विजयचंद्र साह (50) बताए जाते हैं।

घटना के संबंध स्थानीय निवासी कमलेश कुमार एवं रमेश प्रसाद ने बताया कि मृतक भागर गांव की तरफ से साईकिल से आ रहे थे तथा सिसवन कि तरफ से तेज रफ्तार से एक आल्टो कार जा रही थी उसी के धक्के थे साईकिल सवार कि घटना स्थल पर मौत हो गई।जबकि आल्टो चालक सड़क के दाहिनी ओर सड़क के किनारे गड़े पोल को तोड़ते हुए चार फीट नीचे चला गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आल्टो चालक की पहचान सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के पुछरी निवासी रवीश कुमार गिरी के रूप में हुई है।वह कहीं जा रहा था।स्थानीय लोगों के अनुसार चालक शराब के नशे में था।मृतक थाना क्षेत्र के आस पास के गांवों में घुम घुम कर गेहूं सहित अन्य अनाज की खरीदारी करता था।



घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार वैभव, एएसआई अरविंद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायल आल्टो चालक  को अपनी गाड़ी में लादकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सिसवन ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है।वहीं शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया।सिसवन थाना कि पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर थाना ले गई।थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि उसके घर वालों को सुचना दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments