धारदार हथियार से गोदकर युवक की हत्या
सिसवन थाना क्षेत्र की बघौना पंचायत के नोन्यापट्टी गांव में बदमाशों ने एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह लोगों को हत्या की जानकारी हुई। मृतक की पहचान अवधेश दुबे के पुत्र 25 वर्षीय गोलु दुबे के रूप में की गई है। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में कई जगह धारदार हथियार से गोदने के निशान पाए गए हैं।गोलु गांव में ही ड्राइविंग का काम करता था। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है।
बताया जाता है कि गुरुवार की रात गोलु कि अपनी मां मुन्नी देवी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था तब गोलु गुस्से में रात में घर से चला गया।उसकी मां ने आस पड़ोस में खोजबीन की जब वह नहीं मिला तो वह भी खाना खाकर सो गई।शुक्रवार की सुबह जब वह जगी और दरवाजा खोला तो देखा कि उसके बेटे का शव घर के बगल में पड़ा है तब वह दहाड़ मारकर रोने लगी।रोने की आवाज सुन कर लोगों की भीड़ जमा हो गई, उसी समय किसी ने इसकी सूचना सिसवन थाना को दी, हत्या की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष कुमार वैभव, एएसआई अरविंद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल स्थल पर पहुंचे और लोगों से घटना की जानकारी ली।तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसके मामा तथा उसके बहनोई शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं होने के चलते पुलिस विभिन्न पहलू को भी ध्यान में रख जांच शुरू कर दी है।
पांच भाई बहनों मे सबसे छोटा था गोलु
मृतक गोलु पांच भाई बहनों मे सबसे छोटा था तथा ड्राइविंग करके परिवार का भरण पोषण करता था।उसका बड़ा भाई मुकेश दुबे गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है।तीन बड़ी बहनो कि शादी हो चुकी है।
पिता की दस वर्ष पहले हो गई थी मौत
मृतक गोलु के पिता की मौत करीब दस वर्ष पहले हो चुकी है ।


0 Comments