सड़क दूरघटना में एक युवक का मौत , दुसरा गम्भीर घायल
रघुनाथपुर सीवान थानाक्षेत्र के रघुनाथपुर-सिसवन स्टेट हाईवे 57 मार्ग में शनिवार को अपराह्न में सड़क दूरघटना से एक युवक का मौत दुसरा गम्भीर घायल का मामला प्रकाश में आया । ग्रामीण सूत्रों के अनुसार
तीन बजे दिन में डुमरी चट्टी के नजदीक ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों में एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई । जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना के बारे में लोग बताते हैं कि
मृतक बसंत सिंह उर्फ बुलेट सिंह,उम्र-25 वर्ष व घायल रामबहादुर सिंह,उम्र-45 वर्ष दोनो रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के पंजवार गांव निवासी के रूप में चिन्हित की गई । विगत.शुक्रवार की शाम में भगिनी की तिलक चढाकर एवं भगिनी के घर दरौली थानाक्षेत्र के रामनगर गांव से शनिवार को माड़ो गड़वाकर पंजवार लौट रहे थे । तभी यूपी पूल निगम कम्पनी की अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में ये बाइक सवार का सड़क दूरघटना हो गया । जिसकारण बुलेट सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि घायल रामबहादुर को स्थानीय लोगो की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए रेफरल अस्पताल रघुनाथपुर में भर्ती कराया गया। डिप्टी में तैनात डांक्टर ने परिक्षण कर बेहतर इलाज के नियत से सीवान अस्पताल को रेफर कर दिया । दूर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा तफरी मच गया । परिवार के लोग बिल्लखते घटना स्थल पर पहुंचे ।
इस दरम्यान में अज्ञात चालक खलासी फरार होने में सफल रहे ।
दुर्घटना की खबर मिलते ही प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विवेक कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुचकर स्थिति को नियंत्रण में कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सीवान सदर अस्पताल को भिजवाया।

0 Comments