सिसवन सीवान।सिसवन प्रखंड क्षेत्र के चैनपुर बाजार में लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले दुकानदारों पर प्रशासन की पैनी नजर है।इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा एक दर्जन से ऊपर दुकानों को सील कर दिया गया। जिन लोगो द्वारा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन किया जा रहा था। इस संबंध में सिसवन अंचला अधिकारी इंद्र वंश राय ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ दुकानदारों द्वारा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए खरीद बिक्री की जा रही है। इसी की सूचना पाकर प्रशासन द्वारा जांच की गई जिसमें एक दर्जन से ऊपर दुकानदार गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए पाए गए। उन दुकानदारों को सील कर दिया गया है।
0 Comments