भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के सेवा ही संगठन के आह्वाहन पर भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व जिला पार्षद अभिषेक कुमार सिंह उर्फ पंकज सिंह के द्वारा मांझी शनिचरा बाजार में सब्जी, फल विक्रेताओं और दुकानदारों के बीच सैकड़ों मास्क वितरण किया गया। जिसमें भाजपा आईटी सेल एवं सोशल मीडिया संयोजक सह श्री राम दरबार सेवा समिति ट्रस्ट मांझी के सचिव कमल कुमार, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सारस्वत, सह-संयोजक संजीव कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।