देशी शराब समेत एक धंधेबाज गिरफ्तार , प्राथमिकी दर्ज
रघुनाथपुर सीवान
थाना क्षेत्र के राजपुर दियारा क्षेत्र से देशी शराब समेत एक धंधेबाज को शुक्रवार संध्या में पुलिस ने गिरफ्तार किया । प्रशिक्षु डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने अपने सहयोगी पदाधिकारी व जवान के साथ योगदान के दो दिनों बाद शराब का बड़ी खेप जप्त किया । थाना प्रशिक्षु शर्मा ने बताया कि राजपुर दियारा क्षेत्र में झाड़ी में छुपाकर रखा गया दो सौ सठा लिटर देशी शराब के साथ धंधेबाज राजपुर निवासी अभिमन्यु यादव को गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने कहा कि यादव पर पूर्व में दो/तीन केश दर्ज है । थाना कांड 70/21 तहत अभिमन्यु को सुबह में सीवान जेल भेज दिया गया है ।

0 Comments