इसुआपुर सारण इसुआपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इसुआपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर विजय किशोर प्रसाद ने 1 जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ। इसुआपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय किशोर प्रसाद ने रविवार को एक बच्चे को पोलियो का ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इसुआपुर के हेल्थ परवेज राजा ने बताया कि 0 से 5 वर्ष तक बच्चों के पोलियो का ड्रॉप घर-घर जाकर पिलाने के लिए टीम बनाई गई है ।जिसमें आंगनबाड़ी ,सेविका, सहायिका ,आशा ,और एएनएम शामिल है ।उन्होंने बताया कि 27 जून से 1 जून तक यह अभियान चलाया जाएगा। मौके पर उपस्थित हेल्थ मैनेजर परवेज राजा ,सुनीता कुमारी 1, सुनीता कुमारी 2 , प्रमिला कुमारी ,सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।
0 Comments