गौरव बिहार

२४घंटे का अखंड अष्टजाम का भव्य आयोजन किया गया

बीरेश सिंह की खास रिपोर्ट



 मांझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के गोबरही टोला के महावीर मंदिर परिसर में ग्रामीणों के सहयोग से २४घंटे का अखंड अष्टजाम का भव्य आयोजन किया गया । पंडित मुकुट बाबा द्वारा पूजा अर्चना किया गया ।

वहीं उत्तर बिहार के जाने माने व्यास अमरेश कुमार सिंह द्वारा शिव बिबाह गाकर श्रोताओं को रिझाने का कार्य किया ।


साथ ही ढोल वादक द्वारिका यादव ने व्यास अमरेश सिंह का साथ दिया ।

श्रोताओं द्वारा ढोल वादक द्वारिका यादव एवं अमरेश कुमार सिंह को नगद राशि देने बाले लोगों का तांता लगा हुआ था ।


उक्त अवसर पर सुरेन्द्र सिंह ,सरोज यादव उर्फ काल्लू,दीनेश यादव , सरपंच भरत सिंह , सूमेश सिंह इत्यादि सैकड़ों लोगों ने भाग लिया ।

Post a Comment

0 Comments