मांझी। मांझी के सलेमपुर गांव के दो चचेरे भाईयों में से एक बिहार पुलिस में दारोगा तो दूसरा सिपाही बन कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। मिली जानकारी के अनुसार अशोक सिंह कोलकाता में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। उनके पुत्र आकाश कुमार सिंह ने पंजाब से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद बिहार पुलिस में दारोगा पद के लिए प्रतियोगिता में भाग लिया और पहले हीं प्रयास में सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे दिया है। उनकी सफलता पर पिता अशोक सिंह व माता विद्यावती देवी समेत परिवार के सभी लोग गदगद हैं। वहीं अशोक सिंह के छोटे भाई प्रदीप सिंह व लखी देवी के पुत्र विकास कुमार सिंह ने बिहार पुलिस में सिपाही भर्ती की परीक्षा में सफलता हासिल की है। दोनों ने ताजपुर हाई स्कूल से मैट्रिक एवं माधव सिंह कालेज से इंटर तक की पढ़ाई पूरी की है। एक हीं परिवार के दोनों चेचेरे भाईयों की सफलता पर पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज समेत कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।
0 Comments