गौरव बिहार

परिछावन में शामिल महिलाओं के साथ मनचलो ने की छेड़खानी

 बारात निकालते समय दलित महिलाओ के साथ हुआ उपद्रव।थाना पहुंचे पीड़ित



बनियापुर (सारण) स्थानीय थाना क्षेत्र के बेदौली गांव में बरात का जश्न कुछ देर के लिए मायूसी में बदल गई। बारात निकलने की जश्न के दौरान ही कुछ ग्रामीणों द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई। परिछावन जुलूस से जबरन बाइक निकालने से कुछ रुकने के लिए कहने पर भीड़ में बाइक चलाते

महिलाओं के साथ छेड़खानी भी की गई। मामले की प्राथमिकी ललन राम ने दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही एक दर्जन से अधिक युवकों को नामजद किया गया है। पीड़ित ने बताया है कि उसके बेटा की  बारात निकल रही थी। जिसमें परीछावन के वक्त काफी संख्या में महिलाएं शामिल थी। तभी पीछे से तीन चार बाइक सवार पहुंच कर साइड लेने के लिए हॉर्न बजाने लगे। मना करने पर सभी हल्ला मचाने लगे। जब युवकों से थोड़ी देर रुकने का आग्रह किया तब वे आगबबूला होकर बाइक के साथ ही महिलाओं के गोल में घुस गए। फिर युवकों ने 

परिछावन में शामिल महिलाओं के साथ छेड़खानी 

शुरू कर दी। युवकों ने महिलाओं के आभूषण छीनने का प्रयास भी किया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। 

 जेवर छीनने लगे। सभी ने मारपीट भी की। मारपीट में कई लोग चोटिल भी हो गये। युवकों ने जाति सूचक 

शब्दो का प्रयोग कर गाली गलौज भी किया। पीड़ित परिवार की महिलाएं भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Post a Comment

0 Comments