मशरक थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में वर्ष 2019 में बारात में हर्ष फायरिंग में फरार चल रहें युवक को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मढ़ौरा थाना क्षेत्र के अवारी गांव निवासी जगदीश राय का पुत्र चंदन कुमार राय है। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में 14/02/19 को आयी बारात में युवक के द्वारा हर्ष फायरिंग की गई थी जिसमें प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी मामलेे में युवक को हिरासत में लिया गया और मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।
0 Comments