गौरव बिहार

स्वयंवर रचा कर विवाह हुआ संपन्न दूल्हे ने तोड़ा धनुष

 

दिघवारा सारण।सोनपुर प्रखंड  अंतर्गत  सबलपुर पूर्वी में एक शादी समारोह में कलयुग में दूल्हे ने तोड़ा धनुष, । फर्क इतना था कि उस स्वयंवर मे बड़े- बड़े योद्धा थे  परन्तु यहां दूल्हा फिक्स था, दर्शको की भीड़ इतनी थी कि स्वयंवर के लिए शोशल डिस्टेन्स को  कोरोना काल में खुलकर धज्जियाँ उड़ाते हुए स्वयंवर  का देखने के लिये दर्शक आकुल व्याकुल व बैचेन दिखे । इस कोरोना काल में रची गयी स्वयंवर  में  लड़का धनुष को तोड़ कर लड़की के गले मे  जैसे ही वर माला डाल गया वैसे ही फूलो की बरसात हो गयी । यह शादी धूमधाम से किया । सबलपुर पूर्वी के मुंशी राय के पुत्री  प्रियंका कुमारी की शादी में किया गया । यह शादी सारण जिले के छपरा कचहरी के अहमदपुर के धर्मनाथ राय के पुत्र अर्जुन कुमार के साथ सबलपुर पूर्वी पंचायत के मुंशी राय के पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी की गयी ।

Post a Comment

0 Comments