शराब के नशे में उत्पात मचा रहे नशेड़ियों को पुलिस ने भेजा जेल
बनियापुर सारण। स्थानीय थाना क्षेत्र के हरपुर बाजार पर शराब के नशे राहगीरो से गाली गलौज करते उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
एएसआई विजय साह ने बताया कि ददन माझी हरपुर निवासी व तवकल टोला पिठौरी के विनोद राम शराब पीकर राहगीरो के साथ गाली गलौज कर रहे थे ,जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपित करते जेल भेज दिया है।
बनियापुर सारण।सहाजितपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गाव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर 5 लीटर शराब के साथ तीन को गिरफ्ताए कर उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपित करते जेल भेज दिया है।
मामले में थानाध्यक्ष चरणजीत कुमार ने बताया है कि श्रीपुर गाव में धंधेबाज बच्चन राउत के पास गोदना मसरख थाना निवासी अशोक राय उपेंद्र राय शराब पी रहे थे,जहा गुप्त सूचना पर पुलिस पहुंवहकर धंधेबाज सहित तीनो को पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।साथ ही उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपित कर जेल भेज दिया गया है।
0 Comments