गौरव बिहार

भारी मात्रा में शराब हुआ बरामद


 मांझी(सारण) मांझी पुलिस ने जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ से शराब से लदी एक इंडिका कार को जब्त कर लिया. इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार भी कर लिया. गिरफ्तार तस्कर आरा जिले के रहने वाला बताया जाता है.पुलिस गिरफ्तार चालक से पूछताछ कर रही है.थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि जय प्रभा सेतु के एप्रोच मोड़ पर वाहन चेकिंग चल रहा था.चेकिंग के दौरान उतर प्रदेश के तरफ से एक झारखंड नंबर की इंडिका कार तेज गति से आ रही थी.जांच कर रहे पुलिस पदाधिकारियों ने कार को रोकना चाहा.लेकिन चालक तेजी से कार को लेकर भागने का प्रयास किया.लेकिन गाड़ी को रोक कर जांच किया गया तो उसके अंदर 180 एमएल की 210 टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया

Post a Comment

0 Comments