गौरव बिहार

कोविड टिकाकरण बंद होने से युवाओ में मायूसी

 

बनियापुर (सारण) बनियापुर में कोविड टिकाकरण बंद होने से महिला पुरुष युवाओ में मायूसी देखी जा रही है।पिछले पांच दिनों से बनीयापुर के सभी टिकाकरण केंद्रों पर टिकाकरण बंद है।जिससे लोगो मे बढ़ी उत्साह धीमी पड़ गयी है।अब जब कोविड टिका लेने के लिए युवाओ में जागरूकता आयी थी,तभी टिकाकरण बंद हो गया है।

           बनियापुर रेफरल आस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी एपी गुप्ता ने बताया कि टिका अनुपलब्धता के कारण टिकाकरण बंद है।जैसे ही जिले से टिका उपलब्ध हो जाएगा ।चिन्हित टिकाकरण केंद्रों पर शिड्यूल के अनुसार टिकाकरण शुरू हो जाएगा।बनीयापुर के एक सौ बूथों पर टिकाकरण हो चुका है।बाकी बूथों पर टिका उपलब्ध होते ही शिड्यूल तैयार का टिकाकरण होगा।

Post a Comment

0 Comments