।पानापुर(सारण)गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाने की पुलिस ने रविवार की रात दो अलग अलग गांवो में छापेमारी कर ग्यारह लीटर स्पिरिट के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार धंधेबाजों में एक टोटहा गांव निवासी अशोक राय है जिन्हें पुलिस ने पांच लीटर स्पिरिट के साथ गिरफ्तार किया।वही दूसरा अभियुक्त तरैया प्रखंड के सगुनी रजवाड़ा गांव निवासी कृष्णा राय बताया जाता है जिसे पुलिस ने छह लीटर कच्चे स्पिरिट के साथ कोंध भगवानपुर गांव से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मोहम्मद जकारिया ने बताया कि गिरफ्तार दोनो धंधेबाजों को सोमवार को जेल भेज दिया गया।
0 Comments