*
सोनपुर -- सोनपुर गाँधी चौक स्थित जन शिक्षण संस्थान के तत्वाधान में स्वच्छता ,पखवाड़ा में मास्क बनाना ,सिलाई कटाई , विभिन्न तरह से मेहदी डिजाइन , क़सीदा, रंगोली,व बैग मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन 15 दिनों तक लगातार किया जा रहा है । इसी क्रम में स्वच्छता शपथ , स्वच्छता वाक , सफाई,वृक्षारोपण के साथ अनेक जागरूकता सम्बंधी कार्यक्रम के अन्तर्गत कई लाभार्थी भाग लिये । साथ ही व्यक्तिगत साफ - सफाई पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान शपथ लिया कि सप्ताह में दो घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करेगें । संस्थान के निदेशक यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि 15 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रतिदिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के साथ विभिन तरह के हुनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है । सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्याथियों को स्वच्छ रहे ,स्वस्थ रहे ,निरोग रहे ,आत्म निर्भर रहे , गंदगी न करे ,न दूसरे को करने दे । इन सारी बातों के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है । इस अवसर पर कुमारी अल्पना , पंकज कुमार, संतोष कुमार, मुरारी कुमार गुप्ता ,संजय कुमार दुबे ,राजेश कुमार ,विनीता कुमारी, उज्जवल कुमार ,विशु कुमार ,सचिन कुमार ,आशीष राज, घनश्यामदास, उज्जवल कुमार शर्मा, अविनाश कुमार, नीरज कुमार, प्रवीण ,शिल्पी कुमारी ,सोनम ,प्रीति ,किरण, अंजलि ,अनु ,श्वेता आदि ने भाग लिया।
0 Comments