गश्ति के दौरान विजयीपुर पुलिस ने जवानों के साथ गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर संध्या थाना क्षेत्र के हकार पुर मध्य विद्यालय के समीप मुसेहरी बलुआ पर वाहन जांच के क्रम में 288 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया । साथ ही पुलिस ने कारोबारी की बाइक को जप्त कर लिया है । गिरफ्तार कारोबारी भोरे थाना क्षेत्र के ठकुराइन बेलवा गांव निवासी दुर्गेश पटेल है । जिसके खिलाफ पुलिस ने बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर बरामद शराब तथा वाइक को जब्त कर गिरफ्तार कारोबारी को मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा के बीच न्यायिक हिरासत गोपालगंज भेज दिया है।

0 Comments