गौरव बिहार

स्पिरिट के साथ दो धंधेबाज गिरफ्ता

 र।पानापुर ( सारण )थाना क्षेत्र के टोटहां जगतपुर में गश्ती पर निकली स्थानीय थाने की पुलिस ने एक बाईक पर लाद कर ले जा रहे 35 लीटर देशी शराब के साथ दो धंधेबाजो को दबोच लिया।बताया जाता  है कि स्थानीय  थाने के एसआई प्रमोद कुमार एवं एएसआई दिनेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ गश्ती पर निकले थे। इसी दौरान  टोटहां जगतपुर मोड़ के पास शराब लादकर जा रहे धंधेबाज पुलिस को देख भागने लगे।पुलिस ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया।पकड़े गए शराब धंधेबाजो की पहचान थाना क्षेत्र के चिमनपुरा गांव निवासी विशाल कुमार राय एवं पप्पु कुमार राय के रुप में हुई जिनके पास से 35 लीटर शराब बरामद किया गया।साथ ही बाईक भी जब्त कर ली गई।एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments