सोनपुर---भाजपा सोनपुर सदर मंडल पूर्वी के कार्यसमिति की बैठक बुधवार को बाबा जर भरत स्थान बैजलपुर के सभागार में पूर्वी मंडल अध्यक्ष शिव बचन सिंह की अध्यक्षता में एवं बिहार अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष श राजेश ओझा की गरिमामय उपस्थिति में प्रारंभ हुआ जिसमें पार्टी के महामंत्री राम विनोद सिंह, विजय कुमार मन्नू, पार्टी उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह महादेव साहू घनश्याम सिंह दीपक शर्मा, मोर्चा के अध्यक्ष श्याम बाबू महतो, मुनव्वर अली, अवधेश सिंह रंजीत सिंह, वरीय नेता उपेंद्र कुमार सिंह अशोक कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह देवेंद्र सिंह राजेश्वर सिंह समरजीत सिंह रणवीर सिंह संतोष कुमार सिंह संजय कुमार सिंह कन्हैया सिंह अजय कुमार सिंह मंटू कुमार सिंह प्रियरंजन सिंह आईटी सेल संतोष कुमार सिंह इत्यादि उपस्थित हुए । इस बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं वंदे मातरम गायन से शुरुआत हुई । इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का एवं संगठन को बूथ स्तर तक विस्तार करने का निर्देश दिया ।
0 Comments