रघुनाथपुर सीवान
थाना क्षेत्र के कडसर गांव में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट में प्राथमिकी दर्ज कराई गई । थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि प्रथम पक्ष के रामा कान्त शर्मा के आरोप पर कांड 134/21 तहत पडोसी गणेश पान्डेय , रमेश पान्डेय , रीतेश पान्डेय , सिन्धु देवी , सोनम कुमारी , अनु कुमारी व प्रागया देवी समेत सात लोगों को नामजद किया गया । दुसरे पक्ष के रितेश कुमार पान्डेय का आरोप था कि अपने दरवाजे पर रमेश कुमार पान्डेय के साथ बैठे थे । अचानक पड़ोसी शर्मा के परिवार गोलबन्द होकर मार पीट के नियत से हमला किया । जिससे घायल होकर जमीन पर गिर गये । उपचार के नियत से अस्पताल में दाखिल किया गया । जहां डांक्टर ने उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सीवान खड़ा भेज दिया गया । 135/21 कांड में रामा कान्त शर्मा , लाल मुन्नी देवी , अच्छे लाल शर्मा प्रिंयका कुमारी समेत चार लोगों को आरोपीत किया गया है । वही थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच व छापामारी जारी है ।
0 Comments