गौरव बिहार

: ग्रामीणों द्वारा शराब कारोबारी को पकड़ कर पुलिस को शौपति



दरौंदा।बिहार में जिस तरह शराबबंदी कानून लागू की गई है. वह जमीनी स्तर पर देखने को नही मिल रही है.बिहार में सुशासन बाबू कि सरकार है और सुशासन बाबू के सरकार में शराबबंदी कानून लागू है. इस कानून को लेकर सुशासन बाबू पूरे देश मे वाह वाही लूटने में लगे हुए हैं. लेकिन उनकी कानून मखोल बनकर रह चुकी है. ताजा मामला दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा की है जहाँ बगौरा में फिर गुरुवार की सुबह में ग्रामीणों ने शराब कारोबारी एवं उनकी बाइक के साथ धर दबोचा है. बताते चलें कि बुधवार की सुबह में भी एक शराब कारोबारी को ग्रामीणों ने धर दबोचा था. लेकिन शराब कारोबारी भागने में सफल रहा. लेकिन पुलिस को शराब एवं बाइक घटना स्थल से मिला गया. अब सवाल यह उठता है कि प्रतिदिन ग्रामीण शराब पकड़ कर पुलिस को देते हैं और पुलिस कहां रह रही है. यह पुलिस पर निशानियां संदेश खड़ा होती है. क्योंकि यह ग्रामीण का काम नहीं है. यह पुलिस की काम है लेकिन उसके बावजूद भी बगौरा गांव की पासी टोला देसी शराब का कारखाना बन चुका है. लगातार दो दिनों से यहां पर ग्रामीणों के सहयोग से शराब पकड़ा जा रहा है लेकिन पुलिस उस शराब कराखाना   को ध्वस्त नहीं कर पा रही है.

Post a Comment

0 Comments