पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के लखनपुर सतजोड़ा पथ के बैरागी भूमी गांव के समिप रविवार की शाम हुए सड़क दूर्घटना में घायल चाय दूकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई।मृत दूकानदार बेरागी भूमी गांव निवासी 50 वर्षीय मदन साह बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार मदन साह रविवार की शाम घर से लखनपुर मोड़ पर स्थित अपनी चाय की दूकान बाईक से आ रहा था इसी बीच विपरीत दिशा की ओर से आ रही एक बाईक से सीधी टक्कर हो गई।जिससे दूकानदार गंभीर रुप से घायल हो गया।घायल अवस्था में स्वजन इलाज के लिए नीजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया।सदर अस्पताल छपरा में इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते है।घर में चीख पुकार मच गई।लखनपुर बाजार में स्थित दूकानदारों में भी शोक लहर दौड़ गई।मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था।लखनपुर बाजार पर चाय की दूकान चलाकर परिवार का भड़न पोषण करता था।उसको दो पुत्री है।उसके निधन से परिवारवालों पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा है।
0 Comments