गौरव बिहार

अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी


दरौंदा। थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला महाचौर गांव में रविवार की रात्रि में गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक व्यक्ति को जेल भेज दिया है बता दे कि मामला बेलदारी टोला महाचौर गांव में अपने सगे बेटा ने ही पूरी जायदाद हथियाने को लेकर अपराधियो के साथ योजना बना कर एवं अपराधियों को बुला कर पिता पर हमला करवा दिया. लेकिन पिता का भाग्य अच्छा था कि गोली उसके बाएं हाथ पर लगी. जिसके बाद घायल हो कर गिर गया. ग्रामीणों के मदद से उसको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ पर इलाज चल रहा है. घायल नंदलाल राय का कहना है कि बाइक सवार दो अपराधी आए दोनो लोगो ने मुझे अलग बुला कर ले गए और गोली मार दिया. इस मामले में मेरा बेटा का हाथ है. इधर पुलिस की सूचना मिलते हैं नंदलाल राय के लड़के राजू लाल राय को गिरफ्तार कर लिया. बाकी अन्य दो लोगों के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस ने राजूलाल एवं दो अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मंगलवार को पुलिस ने राजू लाल राय को न्यायिक हिरासत सीवान में भेज दिया।


क्या कहते है थाना प्रभारी: थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह का कहना है कि घायल नंदलाल राय के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है बाकी लोगों के बारे में पूछताछ करके पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments