गौरव बिहार

पुलिस ने गिरफ्तार शराब तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर भेजा जेल

 




दरौंदा। थाना क्षेत्र के बगौरा पासी टोला से गिरफ्तार युवक को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह में ग्रामीणों द्वारा शराब तस्कर को पकड़ कर पुलिस को शौप दिया. पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. तस्कर के पास से पुलिस ने दो लीटर 600 ग्राम देशी महुवा शराब बरामद किया. थाना के सअनि मिथलेश कुमार के बयान पर शराब तस्कर योगेन्द्र पासी के पुत्र विशाल कुमार पर थाना कांड संख्या 216/21 में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Post a Comment

0 Comments