अमनौर (सारण) अमनौर प्रखंड के हसेपुर पंचायत के सुदामा मोर स्थित युवराज एचपी ग्रामीण वितरक अमनौर के सौजन्य से सी. एस .सी सेन्टर हुस्सेपुर मे शुक्रवार को मिनी डिस्ट्रिब्यूटर केन्द्र का उद्घाटन भाजपा नेता प्रियरंजन युवराज द्वारा फिता काट कर किया गया। युवराज ने कहा कि मिनी गैस डिस्टीब्यूटर केंद्र के खुलने से आसानी से ग्रामीणों को घर घर तक एचपी गैस प्राप्त होगी।इससे ग्रामीणों में खुशी का महौल है।उक्त मौके पर सुधीर कुमार सिंह,भाजपा नेता नीरज कुमार सिंह,नवीन सिंह,वार्ड बबलू सिंह,रविन्द्र कुमार, स्वपन बनर्जी,राहुल कुमार सिंह,मुकेश कुमार आदि स्थानीय लोग मौजूद थे।

0 Comments