सोनपुर--- सोनपुर प्रखंड अंतर्गत भरपुरा पंचायत स्थित केoपीoएसपीoपी हाई स्कूल गंगाजल को इंटर स्तरीय बनाए जाने से क्षेत्र के छात्र- छात्राओं तथा अभिवावकों में खुशी की लहर दौड़ गई । सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में कई इंटर स्तरीय कॉलेज है लेकिन सभी स्कूल इस क्षेत्र से काफी दूर है। इस कारण यहां के छात्र- छात्राओं को आगे की पढ़ाई में परेशानी होती थी । सबसे ज्यादा छात्राओं में खुशी है । चुकी उन्हें इंटर के पढ़ाई के लिए कोसों दूर अवस्थित कालेजों का चक्कर लगाना पड़ता था ।इतना ही नहीं वल्कि घर से दूर कॉलेजों में आने -जाने के क्रम में किसी प्रकार के अनहोनी घटना होने की संभावना बनी रहती थी लेकिन राज्य सरकार की इस फ़रमान के बाद कॉलेज की पढ़ाई के लिए दूर की कालेजों में नामांकन किये जाने की समस्या स्वतः दूर होने जा रही है । ध्यान देने योग्य बात है कि केपीएसपी उच्च विद्यालय गंगाजल सोनपुर प्रखंड के पुराने उच्च विद्यालयों में एक है । क्षेत्र के विभिन्न संगठन के लोगों ने इस विद्यालय को प्लस टू की मान्यता देने को लेकर बिहार सरकार को बधाई दिया है तथा आग्रह किया है कि गंगाजल स्थित इस उच्च विद्यालय में बीए तक कि पढ़ाई की व्यवस्था की जाय । इंटर स्तरीय स्कूल के मान्यता मिलने के बाद स्कूल के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि केo पीo एसo पी हाई स्कूल को प्लस टू के मान्यता मिल गयी है । मान्यता मिलने के बाद इस स्कूल में प्लस टू में पठन- पाठन करने वाले विद्यार्थियों को कला,विज्ञान,वाणिज्य विषयो में 40-40 विधार्थी अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते है । उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक जिन विद्यार्थियों ने अपना इंटर में नामांकन हेतु फॉर्म अप्लाई नहीं किया है वो बिहार सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट ओएफएसएस पर जाकर सीधा आवेदन कर सकते है। इस स्कूल के प्लस टू के दर्जा मिलने के बाद सत्र 2021 - 23 के लिए नामांकन चालू होने से भरपुरा,खरिका, जहांगीरपुर, शाहपुर, पहलेजा ,बाकरपुर , दुधाइला ,गंगाजल ,कसमर , नजरमिरा समेत कई गावों के छात्र - छात्राओं को पठन- पाठन करने के अलावा आवागमन में बहुत राहत मिलेगी।

0 Comments