सोनपुर --बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा हुए 1 सप्ताह हो गए हैं । सोनपुर प्रखंड के 23 पंचायतों में 3 नवंबर के मतदान छठे चरण में होगी लेकिन आज भी जो चुनावी मैदान दंगल में कूदने वाले  उम्मीदवार जो अपने आप  को बलशाली ,धनवान एवं पैरवीकार के साथ-साथ कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाने के मानसा रखने वाले वैसे उम्मीदवार आज भी आचार संहिता का खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए विभिन्न स्थानों पर अपना उम्मीदवारी का बोर्ड, बैनर लगाए हुए हैं लेकिन स्थानीय अधिकारी से लेकर चुनाव के प्रभार  लेने वाले अधिकारी भी किस कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं जो आज तक आचार संहिता के उल्लंघन करने वाले वैसे लोगों पर सख्ती से पालन नहीं करते हुए उनकी बोर्ड ,बैनर नहीं हटा रहे हैं जिसके कारण खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है ।