नीलगायो के द्वारा फसल क्षति के संदर्भ में जिलाधिकारी को दिया गया आवेदन: बड़हरिया (सीवान) प्रखण्ड में नीलगायों के द्वारा फ़सल क्षति के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कुमार मिश्र ने जिलाधिकारी को आवेदन दिया है। आवेदक नीरज कुमार मिश्र ने आवेदन देकर इस बाबत जिलाधिकार को नीलगायों के द्वारा फसल क्षति समस्या से अवगत कराया है। आवेदक श्री मिश्र ने अपने आवेदन में कहा है कि प्रखंड में किसानों के द्वारा जो भी फसल का उगाई किया जाता है नीलगाये  उन्हे खा जाती है या तो रौदकर बर्बाद कर दे रही है। प्रखंड में फ़सल बर्बादी का ये शिलसिला कैलगढ़ उत्तर और कैलगढ़ दक्षिण पंचायतों में कुछ ज्यादा ही हो रही है। क्योंकि इन दो पंचायतों के किसान सब्जी (बैगन,परवल, भिंडी,गोभी, लौकी करेला, मक्का)  का उत्पादन ज्यादा करते है। और नीलगाये इन फसलों को शौक से खाती है। इस क्षेत्र के किसानों का जीविकापार्जन सब्जी उत्पादन से ही चलता है। किसान हालाकि खेतो को चारो तरफ से कांटेदार तार, जाली, बी बास बल्ले आदि से घेराबंदी किए हुए है लेकिन नीलगाये किसी भी तरह से खेतो मे प्रवेश कर फसल को बर्बाद कर दे रही है और फसल बर्बादी से किसानों की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन कमजोर होती जा रही ।जिलाधिकारी आवदेनस में विनम्र विनती करते हुए उन्होंने कहा है कि नीलगायों को इस प्रकार से छूटा ना रहने दिया जाय एव उनके चारे का उचित प्रबंध कराये जाए। जिससे की नीलगाये अपने भोजन के लिए इधर उधर किसानो के खेतो में ना भटके।