*
तरैया
थाना क्षेत्र के सरेया रत्नाकर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सिंह ने बरसात के पानी से किसानों के धान के फसल डूब जाने को लेकर अंचलाधिकारी अंकु गुप्ता को एक लिखित प्रतिवेदन दिया है।जिसमे कहा गया है कि सरेया रत्नाकर पंचायत के पूरब दिशा में मही नदी व पश्चिम दिशा में डबरा नदी बहती है।भारी बारिश के कारण दोनों नदियों का जल स्तर बढ़ गया है।जिससे पंचायत के चारो गांव नन्दनपुर,गवन्द्री, पट्टीपचौड़र व सरेया रत्नाकर के किसानों का फसल बर्बाद हो गया है।किसान कोरोना महामारी एवं 2020 के बाढ़ से पहले ही आर्थिक क्षति झेलते आ रहे है।सरकार द्वारा इस वर्ष बाढ़ नही आने का आश्वासन दिया गया तो किसान जैसे तैसे धान का फसल लगाया।इसबार लगातार हो रही बरसात के चलते दोनों नदी के जलस्तर बढ़ने से किसानों का फसल डूब गया है।जिससे किसान दाने-दाने को मोहताज हो गये है।मुखिया ने अंचलाधिकारी से पंचायत के किसानों के डूबे फसल की जांच कराकर सहायता राशि दिलाने का आग्रह किया है।
0 Comments