बनियापुर (सारण) बनियापुर में पंचायत आम चुनाव आठवी चरण में सम्पन्न होना है।जिसके लिए बीडीओ कर्पूरी तस्कर ने एक आम नोटिस जारी कर बताया है कि पंचायत आम चुनाव को निष्पक्ष शांतिपूर्ण भयमुक्त वतावरण में सम्पन्न कराए जाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने नोटिस में 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक नाजीर रशीद 10 काउंटरों पर निर्गत किए जाने की बात कही है।उन्होंने बताया है कि सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है।जहा अलग अलग पदों के लिए टेबल है।मुखिया के लिए एक समिति के लिए एक सरपंच के लिए एक वार्ड सदस्य के पांच वही पंच के लिए दो टेबल बनाए गए जहा सक्षम कर्मी 11 बजे 4 बजे तक कार्य सम्पादन करेंगे।बताया गया है कि मुखिया,समिति सदस्त एवं स्तपंच के लिए एक हज़ार का नाजीर रसीद निर्गत किया जाएगा वही इन पदों के महिला अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति /पिछड़े वर्ग के प्रत्याशी के लिए पांच सौ पर निर्गत किया जाएगा।वार्ड सदस्य,पंच के लिए ढाई सौ का रसीद कटवाना होगा,वही महिला,अनुसूचित ,अनुसूचित जन जाति, पिछड़े वर्ग को एक सौ पच्चीस रुपये का नाजीर रसीद लेना होगा।
0 Comments