धर्मेन्द्र पाण्डेय,मशरक:- प्रखण्ड के 15 पंचायत के लिए जारी नामांकन के तीसरे दिन गाँव से बाजार तक उमड़ा जनसैलाब । बहरौली से मशरक प्रखण्ड कार्यालय तक लगी लम्बी कतार तो डूमरसन एवं बंगरा से मशरक बाजार की सड़क पर उमड़ी भीड़। नामांकन के तीसरे दिन मुख्य सड़क पर महाजाम से निपटने के लिए मढौरा एसडीओ योगेन्द्र कुमार एवं डीएसपी इंद्रजीत बैठा द्वारा तैयार किया गया यातायात व्यवस्था कारगर रही । प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी मो आसिफ के संग सीओ ललित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार मुख्य गेट पर पूरे दिन मुस्तैद रहे । तीसरे दिन सभी पदों पर कुल 550 नामांकन हुआ जिससे मुख्य सड़क फूल और गुलाल से रंगीन हो गया। मुखिया पद के लिए बहरौली से अजीत कुमार सिंह , जजौली से शशि सिंह , डूमरसन से बच्चालाल साह , बंगरा से पूनम देवी सहित 25 नामांकन हुआ जबकि सरपंच पद पर 36 , पंचायत समिति के लिए 36 , वार्ड सदस्य के लिए 329 तथा पंच के लिए 124 नामांकन हुआ ।
0 Comments