सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड क्षेत्र के ग्यासपुर स्थित साहिब दरबार सेवा संस्थान द्वारा संत शिरोमणि साहिब जी सरकार का 121 वां अवतरण दिवस मनाया गया।इस मौके पर उनके समाधि स्थल पर सैकड़ों की संख्या में पहुचे श्रद्धालुओं ने माथा टेका।गौरतलब हो कि सभी धर्मों को मानने वाले संत शिरोमणि साहिब जी सरकार का आज ही के दिन इस पावन पवित्र धरती पर उनका पदार्पण हुआ था।तब से संस्था द्वारा उनका अवतरण दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस संबंध में संस्था के संस्थापक देवेंद्र सिंह उर्फ बबुआ जी सरकार द्वारा जानकारी दी गई।
भजन गायक धीरज कांत,रेणु राज द्वारा गुरु वंदना के साथ खूबसूरत भजन प्रस्तुति की गई। वही वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ साहिब जी सरकार के समाधि स्थल पर उनके अवतरण दिवस पर संतोष शास्त्री के नेतृत्व में बनारस के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। देश के कोने-कोने से पहुंचे विभिन्न धर्मो के धर्मगुरुओं द्वारा साहिब जी सरकार के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने को लेकर लोगों से कहा गया।
वही प्रवचन कर्ता अनुराग जी महाराज द्वारा जीवन में गुरु का क्या महत्व है और साहिब जी सरकार के बताए हुए मार्ग पर चलने वाले लोगों को किस तरह सफलता मिली है इस पर अपने बातों के माध्यम से प्रकाश डाला गया।
0 Comments