सोनपुर -- बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंद है लेकिन शराब पीने वाले ,बिक्री करने वाले एवं शराब के धंधे में संलिप्त लोग आज भी इस शराबबंदी को खुलकर धज्जियां उड़ा रही है ऐसा ही एक मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारपूरा पंचायत के चौरसिया गांव के एक युवक नशा पान करते हुए नशे में धुत होकर वह आपस में एक दूसरे के गाली- गलौज कर रहा था  जहां गस्ती में निकले पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया ।  इस बात की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया कि गिरफ्तार युवक मुकेश राय पिता विश्वनाथ राय  को गुरुवार के दिन छपरा जेल भेज दिया गया है ।