, रघुनाथपुर सीवान
थाना क्षेत्र के संठी गांव में जीउतिया त्योहार बुधवार को नदी में स्नान करने क्रम में छात्रा की मौत होने से मातम छा गया । घटना की जानकारी अनुसार उक्त गांव निवासी आनन्द साह की पत्नि विमला देवी का कहना था कि जीउतिया व्रत में गंगा स्नान के लिए गोतीनी इन्दु देवी , प्रिया कुमारी , प्रियांशु कुमारी और अंजली कुमारी गयी थी । अंजली को पानी से बचाव के लिए एकाएक प्रयास करने के क्रम में सभी डूबने लगी । अचानक गांव के नजर पड़ने पर तीन लोगों डुबने से बची । जबकि अंजली कुमारी नदी की गहरे पानी जाने के कारण डुब गई । माता ने बतायी कि मृतीका अंजली संठी मध्य विद्यालय में आठवे कक्षा में पढ़ती थी । बेटी के डुबने के शोक में नदी के किनारे रात में खोजाई की गई । मुखिया पति रविशंकर सिंह ने गुरुवार को नरहन निवासी सीताराम गोताखोर के माध्यम से शव की खोज जारी है । खबर लिखने तक शव की बरामदगी नहीं हुई है । उधर पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह ने परिजनो से मुलकात कर कुशल क्षेम पुछा । श्री सिंह ने कहा कि इस घटना में पीडित परिवार को सरकार सहयोग रूप में चार लाख रूपये दिलाने का आश्वासन दिया ।
0 Comments