सोनपुर ---सोन नदी से बालू लादकर सोनपुर आ रहे नाव पर डूब जाने के बाद सोनपुर आनंदपुर का सुरेंद्र राय का पुत्र वीरचंद्र राय उर्फ भूखल राय का शव कोईलवर के समीप जमालपुर गंगा नदी में उपलाते हुए बरामद कर लिया गया। इस बात की जानकारी जैसे ही मृतक के परिवार वालों के सदस्य रोते पीटते नदी किनारे पहुंचे। जानकारी के अनुसार उपचुनाव लालगंज बल्हा बसंत के रमेश राय की नाव कोइलवर से बालू लाकर वापसी के लिए लौट रही थी की मनेर थाना अंतर्गत हल्दी छपरा के समीप यह नाव हादसा हो गया। नाव पर 19 से अधिक मजदूर सवार थे। मृतक का शव सोनपुर के आनंदपुर पहुंचते हैं यहां घर पर कोहराम मच गया। थोड़ी ही देर में वहां लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई । स्थानीय समाजसेवी रवि राय ने बताया कि मृतक बहुत ही गरीब परिवार से है। समाजसेवी ने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार के सदस्यों के लिए मुआवजा की मांग किया है।
0 Comments