अमनौर के प्रखंड कार्यालय में रसूलपुर पंचायत के मुखिया पद के लिए आशा देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया ।
नामांकन के उपरांत उन्होंने वहां उपस्थित जनसैलाब को धन्यवाद दिया एवं कहा कि मुखिया पद किसी गांव की उन्नति और विकास के लिए उच्चतम पद में से एक है तथा जनता अगर अपना प्रेम और स्नेह हमें मतदान के माध्यम से देती है तो हम पंचायत में काफी विकास करने का कार्य करेंगे उस तरह के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे जो पिछले कई सालों में नहीं हुआ है साथ ही विकास के नए - नए आयामों तक पहुंचाने का भी हम प्रयास करेंगे ,किसी भी प्रकार से किसी भी संबंधित कार्य होने पर तुरंत किया जाएगा lहमारे क्षेत्र के जिस जगह पर अभी भी सड़क की अवस्था जर्जर है वहां सड़कों का निर्माण होगा ।जल निकासी के लिए नाला का निर्माण होगा अपने स्तर से प्रत्येक सप्ताह जनता के बीच जाकर उनके हर दुख सुख को जानने की कोशिश करेंगे lयही नहीं महीने में दो बार जनता अदालत लगाऊंगी जिससे महिला सीधे हमसे संपर्क कर अपनी दुख दर्द बता सकेगी l शिक्षित महिला होने के नाते हमें किसी और पर निर्भर नहीं रहना हैl किसी भी तरह का प्रशासनिक कार्य हो उसे हल करने में मैं स्वयं सक्षम हूं l
जिस प्रकार विशाल जनसमर्थन और सहयोग मुझे आज मिला है उम्मीद करती हूँ यह अटूट विश्वास और स्नेह का डोर क़भी कमजोर न होने पड़े ।
मौके पर शिवकुमारी कुंवर साथी मुख्य रूप से प्रस्तावक श्री वीरेंद्र यादव, बिट्टू पांडे, विजय सिंह, सुशील सिंह, रविंदर सिंह, बिट्टू सिंह, राजू सिंह, चंदन सिंह, टुनटुन सिंह एवं स्वराज सिंह आदि उपस्थित थे
0 Comments