गौरव बिहार

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों मे विवाद



नौतन थाना क्षेत्र के बलवाँ गांव में  शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव कायम हो गया । सूचना पाकर नौतन थाना प्रभारी विद्या प्रसाद ,एसआई अभिनन्दन यादव, एएसआई सिता राम सिंह तथा राकेश सिंह अपने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए धटना स्थल पर पहुंच कर  दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।  उक्त विवादित भूमि पर दोनों पक्षों को पैमाईश होने तक  जाने से रोक लगा दिया है। तनाव को देखते हुए एक पक्ष के अनवर अंसारी, समसुल अंसारी ,जमशेद अंसारी , एवं मंजर अंसारी तथा दूसरे पक्ष के प्रमोद सिंह, बुलेट  सिंह , सरोज सिंह एवं रिंकु सिंह सहित दोनों पक्षों के 8 लोगों के विरूद्ध 107    के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए पैमाईश होने तक विवादित भूमि पर जाने से रोक लगा दिया है। इस संबंध में  थाना प्रभारी विद्या प्रसाद ने बताया कि कार्रवाई करते हुए घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments