
/सिवान/दरौंदा दसवें चरण के लिए चल रहे नामांकन प्रक्रिया चौथे दिन शुक्रवार को दरौंदा प्रखंड क्षेत्र में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच व पंच पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाने को लेकर उम्मीदवारों की सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. जहां प्रखंड मुख्यालय में बने बैरिकेडिंग के बीच विभिन्न पदों के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किया गया. जहां पर नामांकन को लेकर कुल पांच काउंटर बनाए गए है. नाम निर्देशन को लेकर प्रखंड मुख्यालय में अलग अलग पद के लिए हेल्पडेस्क बनाया गया है. जहां पर नाम निर्देशन से पहले अभ्यर्थी पहुंचकर अपने पर पत्रों की जांच कराकर अपने पद के अनुसार काउंटरों के लिए लाइन में लगते दिखे. अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन करने में कोई परेशानी नहीं हो. इसके लिए सभी काउंटरों पर निर्वाचन कर्मी नाम निर्देशन को लेकर पूरी तरह से डटे रहे. तीसरे दिन मुखिया, सरपंच समेत सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया है. जिसमें मुखिया पद से 32 सरपंच पद के लिये 19, बीडीसी 28, वार्ड एवं पंच के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है. नामांकन को प्रशासन का पुख्त प्रबंध किया गया था. नामांकन कराने के पश्चात अभ्यर्थियों के समर्थकों द्वारा फूल माल पहनाकर खुशी का इजहार किया. जिसमें सिरसाव पंचायत से मन्ना अहमद, राजकुमार साह, शेरही पंचायत से पूनम देवी, संजू देवी, हड़सर पंचायत से मंजू देवी, संजीता देवी, रुकुन्दीपुर पंचायत से बजरंगबली सिंह, राघव प्रसाद, करसौत पंचायत से प्रदीप कुमार यादव, पिनरथु खुर्द पंचायत से अनन्त कुमार सिंह, पृथ्वीनाथ सिंह, बंटी कुमार, मड़सरा पंचायत से हेमन्त कुमार तिवारी, रामगढ़ा पंचायत से रम्भा देवी, ज्ञानती देवी, बाल बंगरा पंचायत से कृपा दुबे, पुष्पा देवी, बबुना देवी, साकिया खातून, देवंती देवी, कौथुआ सारंगपुर पंचायत से जितेन्द्र राम, राजेश मांझी, रसूलपुर पंचायत से अनारकली देवी, प्रमोद कुमार प्रसाद, पकवलिया पंचायत से रिजवाना खातून, पांडेयपुर पंचायत से कृष्णबल्लभ पटेल, विजय कुमार यादव, कोडारी कला पंचायत से लालबहादुर साह, रामसापुर पंचायत से वीणा देवी के पर्चा भरा. मौके पर बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, सीओ दीनानाथ कुमार, बीइओ शिवजी महतो, मुन्ना कुमार, वेदप्रकाश शर्मा, रमेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, रामकिशोर पांडेय, मिथलेश तिवारी, कुमार अजय, अवधकिशोर प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, राधा शरण, शशिकांत ठाकुर, हरेंद्र गिरी, सत्येंद्र यादव, राघवेंद्र भारती, अवधेश कुमार शर्मा, अशोक यादव, केसरी नंदन प्रसाद, संजय कुमार, शशि शेखर पांडे, संजीत कुमार सिंह, राजेश कुमार, उमेश कुमार, नीरा कुमारी, राजीव रंजन, दिनेश कुमार रंजन, शंभू शरण राय, सिकंदर कुमार, अभिमन्यु कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित रहे.
0 Comments