दाउदपुर सारण।चमरहियां बाजार पर बजरंग बली मेला के दौरान गुरुवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने  प्रसिद्ध भोजपुरी गयिका निशा उपाध्याय एवं गोलू राजा की सदाबहार गायकी का जम कर आनंद उठाया। शुरुआत में हीं कलाकारों ने ऐसा शमा बांधा कि लोग देर रात तक अपने स्थान पर जमे रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुखिया प्रतिनिधि उदय सागर, पैक्स अध्यक्ष धर्मनाथ सिंह, वार्ड सदस्य सरोज सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दोनों कलाकारों को अंग-वस्त्र प्रदान कर एवं माला पहना कर स्वागत किया। मेले का भी बड़ी संख्या में लोगों ने आनंद उठाया।