हसनपुरा प्रखण्ड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को बीडीओ राजेश्वर राम के अध्यक्षता में प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी अभय मिश्र के नेतृत्व में 75 वी स्वतंत्रता दिवस के वर्षगांठ के अवसर पर प्रखण्ड स्तरीय अमृत महोत्सव वर्ष 2021 आयोजन के साथ साथ प्रखण्ड स्तरीय रविमहोत्सव सह प्रशिक्षण सह किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसमें प्रखण्ड क्षेत्र के सभी किसान व किसान सलाहकार उपस्थित रहे।इस दौरान प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी श्री मिश्र ने उपस्थित सभी लोगो को बताया की रवि फसल जैसे गेंहू,मसूर,सरसो इत्यादि के प्रत्याक्षेण एवम उनके तौर तरीके को समझाते हुए तथा उनमें होने वाले रोग इत्यादि के निराकरण से सम्बंधित उपचार को बताया।वही पराली को जलाने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया व किसानों को जागरूक भी किया गया।साथ ही किसान हित समूह,खाध सुरक्षा समूह,कौशल विकास मिशन की जानकारी,कृषि यांत्रीकरण योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,फसलो का बीज उपचार एवम समेकित किट व रोग प्रबंधन के सम्बंध में जानकारी,फसल बीमा योजना एवम सहकारिता विभाग के योजनाओं के बारे में,पशुपालन विभाग एवम मत्स्य विभाग के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर  केवीके के वरीय वैज्ञानिक,उद्यान कृषि पदाधिकारी,कृषि समन्वयक ब्रिज बैरिस्टर सिंह,धर्मेंद्र सिंह,नरेंद्र किशोर सिंह,उपेंद्र कुमार,विमल कुमार,किसान सलाहकार संतोष कुमार चौधरी,जवाहर राम,पुनिता कुमारी,कलाम अंसारी,उमेश प्रसाद,सुरेश कुमार यादव,राजेश कुमार शर्मा,रामेश्वर यादव,नवलकिशोर सिंह,उदय कुमार,वन विभाग के राकेश कुमार,लेखापाल प्रकाश कुमार,कार्यपालक सहायक जितेंद भारती सहित दर्जनी किसान उपस्थित रहे।