गौरव बिहार

हसनपुरा सीओ ने किया शिवाला व हसनपुरा के नोनियाडीह छठ घाट का निरीक्षण

 


हसनपुरा प्रखंड लोक आस्था के महान पर्व सूर्य पर्व छठ को लेकर छठ घाटों की सफाई व अन्य व्यवस्था की तैयारी शुरू हो गई है। इसको ले अंचलाधिकारी प्रभात कुमार द्वारा शनिवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में नदी घाटों व जलाशयों के पास स्थित छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारी द्वारा अरण्डा शिवाला मंदिर के पास पवित्र दाहा नदी (बाण गंगा) के तट पर स्थित छठ घाट व  हसनपुरा नोनिया डीह छठ घाट गांव में नदी तट पर स्थित छठ घाट समेत जलाशयों व ताल-तलैयों स्थित छठ घाटो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीओ द्वारा नदी के जल स्तर, घाटों पर साफ-सफाई की स्थिति,  छठ घाट तक पहुचने वाले मार्ग, घाटों पर सुरक्षा से सम्बंधित जायजा लिया गया।

Post a Comment

0 Comments