गौरव बिहार

उचकागांव और फुलवरिया में भी दिखा बदलाव।




गोपालगंज ।।उचकागांव प्रखंड फुलवरिया प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव की मतगणना शनिवार को थावे के डाइट सेंटर में की गई जहां 10:00 बजे के बाद एक एक पंचायत का रिजल्ट आना शुरू हुआ इस रिजल्ट में भी बदलाव साफ-साफ दिख रहा था अधिकांश जगहों पर लोगों ने बदलाव किया है और इसका प्रमुख कारण पंचायत सरकार में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है जिससे जनता नाराज है और यही नाराजगी की वजह से अब तक जितने भी प्रखंडों के परिणाम आए हैं उनमें बदलाव की आंधी साफ-साफ दिखी है। फुलवरिया प्रखंड के बैरागी टोला पंचायत से अनीता देवी विजई हुई और यहां मंजू देवी को हार का सामना करना पड़ा तो वही गणेश डूमर से दिलीप बैठा विजई घोषित हुए चुरामन चक पंचायत से शेख मोबशीर आलम उर्फ भर दुल मिया चुनाव जीते पैकौली बदो पंचायत से गुलाम रसूल कप्तान तथा उच़का गांव के हरपुर पंचायत से प्रमोद कुमार सिंह चुनाव जीते  चमारी पट्टी पंचायत से रत्नावली देवी विजई हुई को तपसी  दीक्षित के परिवार से आती हैं। बैरिया दुर्ग से सोनमती देवी और उचका गांव से पिंटू सिंह चुनाव जीते हैं गिदाहा पंचायत से अशोक साह विजई हुए हैं और यहां निवर्तमान मुखिया अली अकबर को उन्होंने पराजित कर दिया है इस तरह से जिला परिषद 14 से ओमप्रकाश सिंह विजई हुए हैं। तो वहीं क्षेत्र संख्या 8 से जिला परिषद में राजकुमार सिंह विजई हुए हैं और फुलवरिया प्रखंड प्रमुख की बीडीसी में जीत हुई है।फुलवरिया प्रखंड के मुखिया पद में 10 नए चेहरों को लोगों ने मौका दिया है और सिर्फ दो लोग ही अपनी कुर्सी बचा सके हैं।

Post a Comment

0 Comments