दाउदपुर सारण। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती सह बाल दिवस के अवसर पर मुखिया राजेश पांडेय के नेतृत्व में बरेजा पंचायत भवन के परिसर में लगे नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया। इस मौके पर लोगों ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पंडित नेहरू देश के भविष्य बच्चों से बेहद प्रेम था। वे एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री के साथ हीं महान नेता थे। माल्यार्पण कार्यक्रम में इंजीनयर कमलेश यादव,अखिलेश यादव, संदीप मिश्रा, जितेंद्र महतो, प्रमोद महतो, डॉ. उमेन्द्र मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
0 Comments