बनियापुर (सारण) प्रखंड के कृष्ण मेमोरियल सभा कक्ष मे चल रहे पंचायतो के जन प्रतिनिधियों जन शपथ ग्रहण ,निर्वाचन का कार्य शुक्रवार को पांच पंचयतो के शपथ ग्रहण के साथ  प्रखंड के पचिसो पंचायतो के जन प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण,उप मुखिया,उप सरपंच का निर्वाचन भी सम्पन्न  गया है, जहाँ प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर के द्वारा जन प्रतिनिधियों को नशमुक्ति की शपथ दिलाते शराब नही पिने, साथ ही दुसरो को नही पिने देने मे सहयोग की शपथ दिलाई।।वही मुखिया ने उप मुखिया तथा सरपंच ने उप् सरपंच को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।मरीचा पंचायत मे  पंचायत मे उप मुखिया पद पर सुशीला देवी  ,उप सरपंच गणेश सिंह को निर्वाचित किया गया। जहा नव निर्वाचित मुखिया सतीश ठाकुर ने उप मुखिया को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई ।,भिट्ठी सहाबुद्दीन पंचायत मे   उप मुखिया उर्मिला देवी तथा उप सरपंच डा अनिल सिंह की पत्नी  कौशल्या देवी निर्वाचित हुई,जहा नव निर्वाचित मुखिया पूनम देवी ने उप मुखिया को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई । रामधनाव पंचायत  मे उप मुखिया जयंती देवी , निर्वाचित हुए।, जहा नवनिर्वाचित मुखिया अंजनी कुमारी ने उप मुखिया को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई।इधर सुरौधा पंचायत मे  पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया अशोक साह ने उप मुखिया,उपसरपंच  को निर्वाचित होने के बाद उप मुखिया  को  पद गोपनीयता की शपथ दिलाई।जहा मौके पर समाजिक कार्यकर्ता उमेश राय शमिल थे।वही पिरौटा खास पंचायत मे मुखिया,सरिता देवी ने उप मुखिया को शपथ दिलाई। इसी के साथ प्रखंड मे प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण सम्पन्न हो गया। प्रखंड कर्मियों के साथ डीसीएल्आर पुष्पेश कुमार के कुशल देख रेख मे कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया।