दरौली, सिवान: अनुमंडल कार्यालय सिवान मे शुक्रवार को हुए प्रमुख व उप प्रमुख के चुनाव मे दरौली प्रखंड से प्रमुख पद पर शांति देवी तो उप प्रमुख पद पर तत्कालीन उप प्रमुख उमेश यादव कब्जा जमाया।वहीं तत्कालीन प्रमुख रूपा देवी चुनाव हार गई। शांति देवी के प्रमुख व उमेश यादव के उप प्रमुख बनने पर दरौली प्रखंडक्षेत्र मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। बताते चले कि शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय सिवान मे सबसे पहलें दरौली प्रखंड से निर्वाचित सभी पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाई गई।उसके बाद प्रमुख व उप प्रमुख के पद पर चुनाव के लिए नामांकन के बाद हुए वोटिंग मे शांति देवी प्रमुख पद पर तो वहीं उप प्रमुख पद उमेश यादव निर्वाचित हुए। इस अवसर पर  ईट उद्योग के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, पूर्व उप प्रमुख बीर कुवर सिंह, विन्ध्याचल राय सहित अन्य द्वारा खुशी व्यक्ति किया गया।