सोनपुर---शिक्षक राष्ट्र निर्माता के साथ समाज निर्माता होते है,शिक्षक कभी सेवा निवृत नही होते उक्त बाते सोनपुर अनुमंडल माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव मानवेंद्र कुमार सिंह ने पहाड़ी चक बालिका उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका डॉ अंजना सिंह के शुक्रवार को सेवानिवृत्त के अवसर पर विदाई सम्मान समारोह कार्यक्रम में उक्त बातें कहते हुए डॉ रंजना सिंह के स्कूल में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके सेवानिवृत्त के पश्चात उनके दीर्घायु एवं स्वास्थ्य जीवन की कामना के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उक्त बातें सभी उपस्थित शिक्षक गण के संबोधित करते हुए उक्त बातें कहे । कार्यक्रम का संचालन स्काउट गाइड के मनीष कुमार ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद ने किया। इस विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिका ने काफी उल्लास के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया । प्रधानाध्यापक के रूप में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री जगमोहन ब्याहुत ने प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर योगदान देते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक जिस तरह से अपने स्कूल के बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं ठीक उसी प्रकार से समाज में जागृत करने में भी अहम भूमिका शिक्षक निभाते हैं। माता -पिता के बाद गुरु को दूसरे भगवान का स्वरूप माना जाता है। इस विदाई कार्यक्रम समारोह में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सेवानिवृत्त केशव प्रसाद अम्बष्ठ ,शिक्षक रजनीश कुमार, संतोष कुमार, शिशिर कुमार ,मधु कुमार, शिक्षिका रीमा कुमारी ने भी सेवानिवृत्त डॉ अंजना सिंह के किए गए क्रियाकलापों पर भी प्रकाश डाला ।
0 Comments