गौरव बिहार

प्रशासन के चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच बीडीओ ने नव निर्वाचित सदस्यों शपथ दिलाकर किया शपथ ग्रहण संपन्न

 


पंचायत चुनाव में किसी के घर में खुशी तो किसी के घर में मायूसी 


सोनपुर--- राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को 4 पंचायत के मुखिया,सरपंच ,वार्ड सदस्य ,पंच  का शपथ दिलाते हुए   शपथ ग्रहण कार्यक्रम प्रशासन के चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ ।  प्रखंड कार्यालय के बीडीओ कक्ष में पर्यवेक्षक अजीत कुमार अलंकार की उपस्थिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने सभी निर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें कर्तव्य एवं दायित्व से अवगत कराया गया साथ ही शराब नहीं पीने का भी शपथ दिलाते हुए शराबबंदी को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ शराबबंदी को सफल बनाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई । प्रखंड विकास पदाधिकारी सा निर्वाचित पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने  गुरुवार को बताया कि सबलपुर पूर्वी, पश्चिमी, मध्यवर्ती ,उतरी पंचायत के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए शराब नहीं पीने की भी शपथ दिलाई  गई।  सबलपुर पश्चिमी मुखिया विकास कुमार सिंह ने उप मुखिया रीता देवी को जबकि सरपंच राजेंद्र सिंह ने  संगीता देवी  दोनों पद के उप मुखिया ,उप सरपंच निर्विरोध चुने गए  वही सबलपुर मध्यवर्ती के मुखिया दिनेश राय ने उप मुखिया सतीश कुमार सरपंच दिलीप सिंह ने उपसरपंच पिंकी देवी ( निर्विरोध ) सबलपुर पूर्वी मुखिया कविता देवी ने उप मुखिया कुमारी पूनम सरपंच संगीता देवी ने उपसरपंच विजयंती देवी जबकि सबलपुर उतरी के मुखिया अनुराधा देवी ने उप मुखिया अरविंद राय सरपंच मनोज राय ने उप सरपंच विजय कुमार  दोनों पद निर्विरोध चुने जाने पर उन्हें  शपथ दिलाया गया ।  इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कर्मी रहे - पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार ,अमरनाथ ओझा, निजामुद्दीन अंसारी,  शिवनाथ प्रसाद ,खालिद रशीद ( आई०टी० सहायक ),सामंत कुमार, सुनील कुमार साह ,प्रमोद कुमार, निशांत ,श्वेता गुप्ता, नेहा कुमारी, सहित अन्य प्रखंड के कर्मी ने शांतिपूर्ण तरीके से शपथ दिलाने में सहयोग की ।लप

Post a Comment

0 Comments