छपरा (सारण) छपरा नगर निगम के वार्ड 30 में न्याय फाइटिंग फ़ॉर द पीपुल के संस्थापक महासचिव सह पार्षद पति मो सुल्तान हुसैन इदरीसी के द्वारा बच्चो के बीच गर्म कपड़ों स्वेटर मोजे टोपी और गर्म पायजामा का निःशुल्क वितरण किया गया... वितरण शिविर में मो इदरीसी ने कहा कि हर साल ठंड में कम्बल और हरतरह के कपड़ो का वितरण मेरे द्वारा निःशुल्क किया जाता रहा है मगर इस बार बच्चो को गर्म कपड़े देने का इरादा किया और आज वार्ड 30 में शिविर लगा कर सैकड़ो बच्चो मे बीच कपड़ो का वितरण किया... वितरण में अपने बच्चो को गर्म कपड़े मिलने पर माताओं ने खुशी का इजहार किया और इदरीसी को दुआओं से नवाजा...मो सुल्तान हुसैन इदरीसी ने कहा छपरा में कही भी बच्चो को कपड़ा की ज़रूरत हो वो बेझिझक सूचना करे छोटे बच्चो का गर्म कपड़े पंहुचा दिया जाएगा।।
वितरण शिविर में मो हुसैन खान .. इरफान अंसारी रिम्मी खातून नूर बानो इत्यादि लोग उपस्थित थें....
0 Comments